हेक्सावेयर टेक की AI रणनीति से निवेशकों में उत्साह, शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़े
चेन्नई में अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्ट्रैटेजी पर केंद्रित 'AI डे 2026' आयोजित करने के बाद सोमवार (24 अगस्त) को हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आर श्रीकृष्णा ने बताया कि कंपनी का 50 फीसदी से ज्यादा राजस्व और काम पहले से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित है।
कंपनी 300 अरब डॉलर (करीब 28,500 अरब रुपये) के नए AI टैम (TAM) बाजारों को अपना निशाना बना रही है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उसका 2029 तक 3 अरब डॉलर का राजस्व (करीब 28,500 अरब रुपये) हासिल करने का लक्ष्य है। वह पुराने सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (SaaS) वर्कफ्लो को बदलकर AI-नेटिव और क्लाइंट-ओन्ड सॉल्यूशंस लाने की योजना बना रही है।
कंपनी कर रही इन चुनौतियों का सामना
हेक्सावेयर का मानना है कि उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कंपनी का कहना है कि लगभग 60 फीसदी AI प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (POC) डाटा से जुड़ी समस्याओं के कारण सफल नहीं हो पाते हैं।
इसने 6 नए टैम (TAM) मौके पहचाने हैं, जिनमें डाटा, गवर्नेंस और साइबर सुरक्षा से जुड़े अवसर शामिल हैं। दूसरी तरफ, कंपनी के शेयरों को इस साल बड़ा झटका लगा है और 29.75 फीसदी नीचे आ गए हैं। ब्रोकरेज हाउसों की राय भी बंटी हुई है। जेफरीज ने सतर्कता दिखाते हुए 'अंडरपरफॉर्म' की रेटिंग दी है, वहीं HSBC ने 'होल्ड' की सलाह दी है, उन्हें आगे कुछ उतार-चढ़ाव की उम्मीद है। दूसरी तरफ CLSA की रेटिंग 'आउटपरफॉर्म' है।