दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले HDFC बैंक के शेयर 2 फीसदी लुढ़के
बिज़नेस
मंगलवार को HDFC बैंक का शेयर लगभग 2 फीसदी गिरकर 706.25 रुपये पर पहुंच गया। यह गिरावट बैंक के 17 अक्टूबर को आने वाले दूसरी तिमाही (Q2) नतीजो से ठीक पहले देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह और एक महीने से शेयर में लगातार गिरावट जारी है।
बैंक का बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड रुपये
इस साल अब तक यह शेयर 28.05 फीसदी नीचे आ चुका है। फिलहाल HDFC बैंक का बााजार पूंजीकरण 11 लाख करोड रुपये पर टिका हुआ है, जबकि उसका एडजस्टेड प्राइस-टू-अर्निंग्स रेश्यो 13.84 है। यह आंकडा निवेशकों को बताता है कि कमाई के मामले में बैंक अभी किस स्थिति में है।
बाजार में काफी हलचल दिखी, जहां 192 लाख से ज्यादा शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई और कुल 1,370 करोड रुपये का कारोबार दर्ज किया गया।