HDFC बैंक में नए मुखिया की दौड़ तेज, RBI को भेजे 2 नाम
HDFC बैंक के शेयर को शुरुआती कारोबार में ही 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल मिला है। बैंक ने अपने प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद के लिए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की है।
बैंक ने इस बड़े पद के लिए 2 नाम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को भेज दिए हैं। इससे निवेशकों को कुछ साफ तस्वीर मिली और सेंसेक्स पर भी इसकी हलचल दिखी।
भरूचा का नाम सबसे आगे
HDFC बैंक के भीतर से देखें तो काफी पुराने और भरोसेमंद कैजाद भरूचा इस दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि, RBI के नियमों के चलते उन्हें शायद विशेष एक्सटेंशन की जरूरत पड़ सकती है।
बाहरी उम्मीदवारों की बात करें तो ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के CEO अनूप बागची और सिटी इंडिया के CEO के बालसुब्रमण्यम भी इस रेस में शामिल हैं।
आखिरी फैसला बोर्ड के चुनाव और RBI की मंजूरी पर निर्भर करेगा। मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है।