HDFC बैंक AI की मदद से ग्राहकों को दे रहा बेहतर सुविधाएं
HDFC बैंक जो पहले आंतरिक कामों में लगे अपने कर्मचारियों को अब ग्राहकों से सीधे जुड़ने वाली भूमिकाओं में भेज रहा है। ऐसा बैंक में हो रहे नए और स्मार्ट तकनीकी बदलावों, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपग्रेड के कारण हो रहा है।
बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शशिधर जगदीशन ने बताया कि इस फैसले से बैंक का कामकाज और सुधरेगा, साथ ही ग्राहकों को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
बैंक अब AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा रहा है। इसका उद्देश्य सिर्फ ग्राहकों से बेहतर संवाद स्थापित करना ही नहीं, बल्कि उनके विवादों को तेजी से सुलझाना और साइबर फ्रॉड से सुरक्षा देना भी है।
बैंक के नेतृत्व में भी हुआ बदलाव
इस तकनीकी बदलाव का एक बड़ा हिस्सा 'नीव' है, जो HDFC का अपना AI मॉडल है। इस AI मॉडल को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे बैंक का काम हर जगह एकरूपता के साथ और बड़े पैमाने पर हो सके।
बैंक के नेतृत्व में भी कुछ बदलाव हुए हैं। मार्च में शासन से जुड़ी कुछ चिंताओं के चलते अतानु चक्रवर्ती ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में हुई जांच में पता चला कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद थे।
अब राजीव कुमार ने नए अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में कमान संभाल ली है। यह बदलाव HDFC बैंक के लिए एक नई शुरुआत का संकेत है क्योंकि अब बैंक डिजिटल बैंकिंग पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।