HDFC बैंक, ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे बड़े बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें समय से पहले ही बढ़ा दी हैं।
HDFC बैंक 61 दिन से 6 महीने और 5 से 10 साल तक की FD पर 0.5 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है, वहीं PNB ने भी अपनी FD दरों में बढ़ोतरी की है।
ऐसे में अगर, आप अपनी मेहनत की कमाई को इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह बढ़ा हुआ ब्याज आपको आकर्षित कर सकता है।
बैंक FD को इसलिए बना रहे आकर्षक
RBI के हालिया फैसलों के चलते बाजार में नकदी की कमी देखी जा रही है। ऐसे में कर्ज की मांग डिपॉजिट यानि जमा से कहीं ज्यादा हो गई है, जिससे बैंकों पर दबाव बढ़ गया है।
इन दिनों लोगों की बचत को अपनी ओर खींचने के लिए बैंकों के बीच कड़ी होड़ मची है। इसी वजह से बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक जैसे संस्थान ज्यादा फंड जुटाने और कर्ज की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी FD की पेशकशों को और आकर्षक बना रहे हैं।