HCL टेक ने छोटे व्यवसायों के लिए लॉन्च की नियो डॉट AI यूनिट
HCL टेक ने छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMBs) के लिए नियो डॉट AI (Neo.AI) नाम से एक नई यूनिट लॉन्च की है। यह SMBs को सॉफ्टवेयर, मेंटेनेंस और डाटा विश्लेषण जैसी सेवाएं देगी, जो पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक पर आधारित होंगी।
कंपनी के लिए यह एक बड़ा बदलाव है क्योंकि यह आमतौर पर फॉर्च्यून 500 जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम करती आई है। ऐसा कदम उठाने वाली यह पहली भारतीय IT कंपनी बन गई है।
500 नए ग्राहक जोड़ने का लक्ष्य
HCL टेक के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार गुप्ता नियो डॉट AI यूनिट का नेतृत्व कर रहे हैं। इस यूनिट के पास अभी लगभग 90 ग्राहक हैं और कंपनी ने कम से कम 500 नए ग्राहक जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
उनका इरादा है कि उनकी 60 प्रतिशत सेवाएं AI-संचालित हों, वहीं मानवीय निगरानी भी बनी रहे। इस टीम में अब कम से कम 300 लोग काम कर रहे हैं, जिनमें हाल ही में नियुक्त हुए क्षेत्रीय बिक्री निदेशक आदित्य चावला भी शामिल हैं।