ग्रोक ने एनवीडिया के साथ जुटाए करीब 3,300 करोड़ रुपये
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स निर्माता और क्लाउड सर्विस देने वाली कंपनी ग्रोक ने डिसरप्टिव की अगुवाई में 35 करोड़ डॉलर (करीब 3,300 करोड़ रुपये) की ताजा फंडिंग हासिल की है। इसमें एनवीडिया की भी भागीदारी रहेगी।
इस फंडिंग से ग्रोक अब चिप्स बनाने के बजाय दुनियाभर के डेवलपर्स और कंपनियों के लिए AI इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएगी।
कंपनी का मूल्यांकन करीब 330 अरब रुपये हुआ
ग्रोक का मूल्यांकन अब घटकर 3.5 अरब डॉलर (करीब 330 अरब रुपये) हो गई है, जो पिछले साल 6.9 अरब डॉलर (करीब 650 अरब रुपये) थी।
यह बदलाव एनवीडिया के साथ एक बड़े लाइसेंसिंग डील के बाद आया है, जिसके तहत कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जोनाथन रॉस और अन्य प्रमुख कर्मचारी एनवीडिया के साथ जुड़ गए थे।
हालांकि, ग्रोक अब उत्तरी अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया प्रशांत में फैले 13 डाटा सेंटर्स में एनवीडिया आधारित सिस्टम्स चला रहा है।
ये सिस्टम्स 60 लाख से ज्यादा डेवलपर्स, एंटरप्राइजेज और AI आधारित कंपनियों को सेवाएं दे रहे हैं। उसका लक्ष्य है कि 2027 तक वह अपनी क्षमता 54 मेगावाट से बढ़ाकर 200 मेगावाट से ज्यादा कर ले और तेजी से बढ़ते AI क्लाउड मार्केट में एक अग्रणी नाम बने।