टेक कंपनियां इस साल के अंत तक AI पर खर्च करेंगी 760 अरब डॉलर
गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उद्योग बढ़ती मांग को पूरा करने में मुश्किल महसूस कर रही है।
उनकी नई रिपोर्ट बताती है कि AI में हर जगह जबरदस्त संभावनाएं हैं, लेकिन इन संभावनाओं को हकीकत बनाने के लिए भारी खर्च करना होगा।
अनुमान है कि इस साल के अंत तक दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर 760 अरब डॉलर (करीब 72,000 अरब रुपये) से ज्यादा खर्च करेंगी।
गूगल ने स्पेस-X के साथ किया बड़ा सौदा
गूगल जैसी बड़ी कंपनियां इस दिशा में बड़े कदम उठा रही हैं। इसी कड़ी में उसने स्पेस-X के साथ 1.1 लाख एनवीडिया GPU तक पहुंच बनाने के लिए हर महीने 92 करोड़ डॉलर (करीब 8,700 करोड़ रुपये) का एक बड़ा समझौता किया है।
मध्य पूर्व और एशिया जैसे क्षेत्रों से भी इसमें निवेश आ रहा है, जिससे स्थानीय सप्लाई चेन मजबूत हो रही हैं। इसके अलावा, एनर्जी ग्रिड बढ़ती मांग को पूरा करने में जूझ रहे हैं, इसलिए पूरी तरह से आइलैंडेड डाटा सेंटर अब ज्यादा दिखने लगे हैं, जो पावर ग्रिड से अलग होकर काम करते हैं। यह नई तकनीक को पावर देने का एक अनोखा तरीका साबित हो रहा है।