गोदावरी बायो को कैंसर के ओरल इलाज के लिए मिला यूरोपीय पेटेंट
गोदावरी बायो रिफाइनरीज ने हाल ही में ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए एक नई ओरल फार्मास्युटिकल कंपोजिशन का यूरोपियन पेटेंट हासिल किया है।
इस कंपोजिशन के फॉर्मूले में नए एंटी-कैंसर कंपाउंड्स को एक घुलनशील एजेंट (सोल्यूबिलाइजिंग एजेंट) के साथ मिलाया गया है। इससे दवा शरीर में आसानी से घुल जाती है और ज्यादा असरदार हो जाती है।
इस सफलता से कंपनी का कैंसर से जुड़ा बौद्धिक संपदा पोर्टफोलियो भी मजबूत हुआ है।
कैंसर के बेहतर इलाज की जगी उम्मीद
गोदावरी बायो रिफाइनरीज लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि कैंसर के बेहतर इलाज के लिए दवा का शरीर में ठीक से अवशोषित होना बहुत जरूरी है।
दूसरी तरफ, कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक समीर सोमैया ने इस पेटेंट पर टिप्पणी करते हुए कहा, "यह यूरोपियन पेटेंट हमारी इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो हमारी बौद्धिक संपदा को मजबूत करता है और हेल्थकेयर में संभावित उपयोगों वाले नए समाधान विकसित करने के रास्ते खोलता है।"