हैदराबाद की साइयंट सेमीकंडक्टर्स को अमेरिकी चिप बनाने वाली कंपनी ग्लोबलफाउंड्रीज से एक करोड़ डॉलर (करीब 95 करोड़ रुपये) का निवेश मिला है।
इस फंडिंग से साइयंट की कस्टम चिप बनाने की क्षमता बढ़ेगी और उसकी सप्लाई चेन भी मजबूत होगी।
यह कदम ऑटोमोटिव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे कई बड़े उद्योगों के लिए खास अहमियत रखता है। इसके डिजाइन सेंटर पहले से ही भारत, बेल्जियम और अमेरिका में चल रहे हैं।
मूल्यांकन 51 करोड़ डॉलर पर पहुंचा
इस निवेश से साइयंट सेमीकंडक्टर्स का मूल्यांकन बढ़कर 51 करोड़ डॉलर (करीब 4,800 करोड़ रुपये) हो गई है। यह पार्टनरशिप कंपनी को एडवांस्ड चिप (ASIC) डिजाइन में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने में मदद करेगी। साथ ही उन्हें बेहतरीन मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी तक बेहतर पहुंच मिल पाएगी।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुमन नारायण ने इसे भारत की अगुवाई में सेमीकंडक्टर इनोवेशन के लिए साइयंट के विजन पर एक बड़ा भरोसा बताया।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह साझेदारी देश में और भी शानदार टेक्नोलॉजी लाने का रास्ता खोलेगी।