स्विगी इंस्टामार्ट को FSSAI ने जारी किए 9 नोटिस, जानिए क्या है मामला
बिज़नेस
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाने से जुड़ी शिकायतों को लेकर स्विगी इंस्टामार्ट को 9 नोटिस जारी किए हैं।
इन शिकायतों में खराब हो चुका व्हे प्रोटीन, सड़े हुए अंडे, बिगड़े हुए पके-पकाए भोजन, दूषित शिशु आहार और टूटा-फूटा सामान शामिल था।
इसके साथ ही, दूध की गुणवत्ता और ग्राहकों की शिकायतों को किस तरह निपटाया जाता है। इस बात पर भी सवाल उठाए गए हैं।
कंपनी ने कार्रवाई पर यह कहा
स्विगी ने बताया है कि उसके 'टूइंग' प्लेटफॉर्म पर FSSAI ने हाल ही में, जो रोक लगाई थी, वह सिर्फ लाइसेंस की जानकारी अपडेट करने से जुड़ा मामला था।
इसका खाने की गुणवत्ता से कोई लेना-देना नहीं था और अब यह मामला सुलझा लिया गया है।