FSSAI ने पैकेट पर किए गलत दावों को लेकर SAJ फूड्स थमाया नोटिस
बिज़नेस
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने SAJ फूड प्रोडक्ट्स को नोटिस जारी किया है। दरअसल, एक ग्राहक ने शिकायत की थी कि ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्कुट पर 100 फीसदी आटा लिखा है, लेकिन असल में इसमें सिर्फ 72.33 फीसदी आटा ही है।
इस शिकायत के बाद कंपनी की पैकेजिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या वह ग्राहकों से सच कह रही थी।
कंपनी को 7 दिनों में देना होगा जवाब
इन बिस्कुट के 'बिना चीनी मिलाए वाले' दावे पर भी FSSAI ने आपत्ति जताई है। दरअसल, इनमें माल्टोडेक्सट्रिन और ग्लूकोज सिरप सॉलिड्स जैसे कई तत्व मिले हुए हैं, जिन्हें चीनी का ही एक रूप माना जाता है।
प्राधिकरण ने SAJ फूड प्रोडक्ट्स से कहा है कि वह 7 दिनों के भीतर अपने उत्पाद के नाम और सेहत से जुड़े इन दावों पर सफाई दे। अगर, कंपनी ऐसा नहीं कर पाती तो उस पर खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।