Loading...
चेन्नई मेट्रो के लिए ड्राइवरलेस ट्रेन बनाएगी फ्रांस की एल्सटॉम, 96 कोच का उत्पादन शुरू
चेन्नई मेट्रो के लिए ड्राइवरलेस ट्रेन बनाने लगी एल्सटॉम

चेन्नई मेट्रो के लिए ड्राइवरलेस ट्रेन बनाएगी फ्रांस की एल्सटॉम, 96 कोच का उत्पादन शुरू

Nov 12, 2026
05:25 pm

क्या है खबर?

फ्रांस की ट्रेन निर्माता कंपनी एल्सटॉम ने चेन्नई मेट्रो के लिए नई ट्रेनें बनाने का काम शुरू कर दिया है। कंपनी आंध्र प्रदेश के श्री सिटी स्थित अपने कारखाने में 96 मेट्रो कोच तैयार करेगी। इसके लिए उसे 2025 में 13.5 करोड़ यूरो (लगभग 1,400 करोड़ रुपये) का ठेका मिला था। ये सभी ट्रेनें बिना ड्राइवर के चलेंगी और चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण में इस्तेमाल की जाएंगी। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।

ट्रेनसेट

32 ट्रेनसेट बनाएगी कंपनी

एल्सटॉम इस परियोजना के तहत 3-3 कोच वाली कुल 32 ट्रेनें तैयार करेगी।

कंपनी ने बताया कि शुरुआती वारंटी अवधि पूरी होने के बाद भी वह अगले 15 साल तक इन ट्रेनों का रखरखाव करेगी। चेन्नई मेट्रो का दूसरा चरण करीब 119 किलोमीटर लंबा है।

इसमें 3 गलियारे और उनके बीच के हिस्से शामिल हैं। परियोजना के तहत 76 किलोमीटर से ज्यादा मार्ग जमीन के ऊपर और 43 किलोमीटर भूमिगत बनाया जा रहा है।

रफ्तार

80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

एल्सटॉम की मेट्रोपोलिस ट्रेनें बिना ड्राइवर के चलने के लिए तैयार की गई हैं।

इनकी अधिकतम परिचालन गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इनमें ऊर्जा बचाने वाली ब्रेकिंग तकनीक और आधुनिक साइबर सुरक्षा व्यवस्था दी जाएगी। हर 3 कोच वाली ट्रेन में करीब 900 यात्री सफर कर सकेंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलन, CCTV कैमरे, बैठने की सीटें और वास्तविक समय में जानकारी देने वाली स्क्रीन भी लगाई जाएंगी।

ADVERTISEMENT

अन्य

चेन्नई मेट्रो के साथ पुराना है एल्सटॉम का रिश्ता

एल्सटॉम ने 2010 में चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड से पहला ठेका मिलने के बाद पहले चरण के लिए 208 कोच तैयार किए थे।

कंपनी ने हाल ही में दूसरे चरण के कॉरिडोर 4 के लिए 108 कोच की आपूर्ति भी पूरी की है।

एल्सटॉम इंडिया के प्रबंध निदेशक ओलिवियर लोइसन ने कहा है कि इस नए उत्पादन से चेन्नई मेट्रो के साथ कंपनी की पुरानी साझेदारी और भी मजबूत होगी।

ADVERTISEMENT