विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों से निकाले 3,325 करोड़ रुपये, भारतियों ने संभाला बाजार
पिछले सप्ताह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार से 3,325 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं।
शुरुआत में 18 और 19 मई को FPIs की खरीदारी से माहौल अच्छा दिख रहा था, लेकिन 20 मई आते-आते पूरा रुख बदल गया। उस दिन अकेले ही 3,644 करोड़ रुपये की बिकवाली हुई और यह सिलसिला पूरे सप्ताह जारी रहा।
यह सब दुनियाभर के बाजारों में बढ़ती सतर्कता और शेयर बाजार में गिरावट के अनुरूप है।
घरेलू निवेशकों ने लगाए करीब 17,000 करोड़ रुपये
विदेशी निवेशकों की बिकवाली की वजह कच्चा तेल महंगा होने के साथ-साथ 20 मई को डॉलर के मुकाबले रुपया 96.89 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचना है।
इसके अलावा, मूडीज ने अमेरिका की सॉवरेन रेटिंग भी घटा दी है साथ ही बॉन्ड यील्ड भी लगातार ऊंचे बने हुए हैं। ये सारे कारण भारत जैसे उभरते बाजारों में पैसा लगाने को लेकर निवेशकों को और भी सावधान कर रहे हैं।
हालांकि, अच्छी बात यह है कि घरेलू निवेशकों ने ऐसे में मोर्चा संभाला। उन्होंने करीब 17,000 करोड़ रुपये का निवेश करके बाजार को सहारा दिया।