75 करोड़ रुपये के घोटाले में CREST के पूर्व CEO नवनीत श्रीवास्तव गिरफ्तार
चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (CREST) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नवनीत श्रीवास्तव को एक बड़े फंड डायवर्जन मामले में गिरफ्तार किया गया है। वे भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी भी हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) हिरासत पूरी होने के बाद उन्हें 3 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। CBI का आरोप है कि CREST के खातों से करीब 75 करोड़ रुपये का गबन किया गया था। इस रकम को बिना किसी अनुमति के शेल कंपनियों में डाला गया था।
पारिवारिक कंपनी में लगाया पैसा
जांच में सामने आया है कि गबन की गई कुछ रकम एक निजी कंपनी तक पहुंची थी। इस कंपनी में श्रीवास्तव की पत्नी और उनके एक करीबी रिश्तेदार निदेशक के पद पर थे।
CREST के 2 अन्य अधिकारियों को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें पूर्व परियोजना निदेशक सुखविंदर सिंह अब्रोल और लेखाकार साहिल कुक्कड़ शामिल हैं, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। CBI मामले की गहराई से जांच कर रही है।