FPIs ने पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में किया 16,461 करोड़ रुपये का निवेश
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने इस हफ्ते भारतीय शेयर, डेट और हाइब्रिड एसेट में 16,461.84 करोड़ रुपये का भारी निवेश किया है।
इस निवेश से पिछले कई महीनों से जारी बिकवाली का सिलसिला रुक गया है, जहां जून में ही FPIs ने रिकॉर्ड 49,340.45 करोड़ रुपये की निकासी की थी। यह नई पूंजी बाजार में रोजाना हुए निवेश के जरिए आई है।
रोजाना कितना हुआ निवेश?
पूरे सप्ताह विदेशी निवेशकों का पैसा लगातार भारतीय बाजारों में आता रहा। सबसे बड़ा एक दिवसीय निवेश 29 जून को हुआ, जब उन्होंने 5,986.33 करोड़ रुपये लगाए।
इसके बाद 30 जून को 4,334.95 करोड़ और 3 जुलाई को 3,000.90 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। 1 और 2 जुलाई को भी कम मात्रा में ही सही, लेकिन पैसा आया। हालांकि, इस साल के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो FPIs अब भी शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं, जो बाजार में बनी हुई अनिश्चितता को साफ दिखाता है।