AI पर भरोसा पड़ा महंगा, फोर्ड और बैंक ने इंसानों को फिर किया बहाल
फोर्ड और ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ बैंक (CBA) दोनों ने ऑटोमेशन पर अपनी निर्भरता बहुत बढ़ा दी थी, लेकिन उन्हें जल्द ही समझ आ गया कि यह उतना सीधा नहीं था।
फोर्ड को 3 साल के भीतर 350 इंजीनियर्स को दोबारा नौकरी पर रखना पड़ा क्योंकि ऑटोमेटेड सिस्टम्स गुणवत्ता से जुड़े कई मसलों को हल करने में नाकाम रहे।
इसी बीच, CBA ने 2025 के आखिर में दर्जनों कस्टमर सर्विस कर्मचारियों की जगह एक वॉयस बॉट लगाया, लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि ग्राहक सेवा के लिए आने वाले फोन कॉल्स की संख्या बढ़ गई, जिसके चलते बैंक को मजबूरन लोगों को वापस बुलाना पड़ा।
इंजीनियर्स की वजह से रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची
फोर्ड ने अपनी बड़ी समस्याओं को ठीक करने और जेडी पावर की क्वालिटी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने का श्रेय वापस आए इंजीनियर्स को दिया है।
CBA ने यह स्वीकार किया कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लागू करने के प्रभावों पर ठीक से विचार नहीं किया था और इसके लिए माफी मांगी।
बैंक ने हटाए गए कर्मचारियों को बैंक के भीतर ही काम करने या कहीं और जाने का विकल्प दिया। ऑस्ट्रेलिया के फाइनेंस यूनियन ने बताया कि इन बदलावों से कर्मचारियों बहुत तनाव पैदा हो गया था और कंपनियों को आगाह किया कि AI से जुड़े बड़े फैसले लेने से पहले वे ज्यादा सतर्क रहें।