स्विगी इंस्टामार्ट और अमेजन के गोदामों में मिली गंदगी, FDA ने लाइसेंस निलंबित किए
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) को स्विगी इंस्टामार्ट स्टोर और अमेजन कांदिवली वेयरहाउस में स्वच्छता से जुड़ी कई गंभीर दिक्कतें मिलीं, जिसके बाद उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
जांच में वहां एक जिंदा चूहा, कॉकरोच, मक्खियां और स्टोरेज एरिया के ठीक बगल में बेहद गंदा वॉशरूम जैसी कई बड़ी लापरवाही देखने को मिली।
1.38 करोड़ रुपये का सामान जब्त
स्विगी और अमेजन ही नहीं FDA ने और भी कई जगहों पर कार्रवाई की है। उसने कुल 64 ठिकानों की जांच की, जिसमें 12 लाइसेंस रद्द कर दिए गए।
इनमें सुलेमान उस्मान मिठाईवाला भी शामिल हैं, जिनके यहां भी वैसी ही दिक्कतें पाई गई थीं। इस अभियान के तहत 36 जगहों को सुधार के लिए नोटिस दिए गए।
गुटका जैसी प्रतिबंधित चीजें बेचने वाले स्टोर्स के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए। इस दौरान 1.38 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान जब्त किया गया और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।