ESDS सॉफ्टवेयर 28 अगस्त को पेश करेगी अपना IPO, जानिए कितनी है कीमत
बिज़नेस
ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन अपना आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) ला रही है। इसमें शेयर 28 अगस्त से 1 सितंबर तक खरीदे जा सकेंगे।
कंपनी ने अपने एक शेयर की कीमत 408 से 429 रुपये के बीच रखी है। यह IPO 4 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों शेयर बाजारों पर लिस्ट होगा।
अगर, आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 34 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा।
2 सितंबर को होगा शेयरों का आवंटन
27 अगस्त को एंकर निवेशकों को IPO में बोली लगाने का मौका मिलेगा। बाकी निवेशकों के लिए शेयरों का आवंटन 2 सितंबर तक पूरा हो जाएगा।
अगर, किसी निवेशक को शेयर नहीं मिल पाते हैं तो उनके रिफंड की रकम 3 सितंबर तक उनके बैंक खातों में वापस आ जाएगी, वहीं जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे वे भी इसी दिन उनके डीमैट खातों में जमा कर दिए जाएंगे।