EPFO यूजर्स के लिए आज रात तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं
बिज़नेस
एक बड़े डाटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के कारण कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ऑनलाइन सेवाएं 1 जुलाई की रात 11:59 बजे तक काम नहीं करेंगी। इनमें सदस्य और नियोक्ता के पोर्टल भी शामिल हैं। इस दौरान आप क्लेम जमा करने, पासबुक डाउनलोड करने या UAN से जुड़ी किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
इस बंद का असर उमंग ऐप पर भविष्य निधि (PF) बैलेंस चेक करने और अन्य सुविधाओं पर भी पड़ेगा। 26 जून से पहले, जो क्लेम जमा किए गए थे, उन्हें सेवाएं दोबारा शुरू होने पर प्रोसेस किया जाएगा।
हालांकि, इस बंद के दौरान कोई नया क्लेम फाइल नहीं किया जा सकेगा। EPFO का कहना है कि ये अपग्रेड यूजर्स के लिए चीजों को बेहतर और सुरक्षित बनाने के मकसद से किए जा रहे हैं।
अगर, आपको इस बीच कोई मदद चाहिए तो आप संगठन के हेल्पलाइन नंबर 14470 पर कॉल कर सकते हैं।