EPFO के नए पोर्टल से बैलेंस चेक और फंड ट्रांसफर करना होगा आसान
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। इसकी मदद से अब आप अपने पुराने भविष्य निधि (PF) बैलेंस को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं और उसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
आधार नंबर से लॉग-इन करने पर यह प्रक्रिया और भी तेज हो जाएगी। 27 जुलाई को लॉन्च किया गया यह पोर्टल आपको पिछली नौकरियों के PF बैलेंस को अपने मौजूदा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) में ट्रांसफर करने या उसे सीधे सेटल करने की सुविधा देता है।
पुराने अकाउंट की जानकारी जरूरी
अब कागजों की दौड़-धूप खत्म हो जाएगी। यह पोर्टल पूरी तरह ऑनलाइन काम करेगा, जहां आप अपने फंड ट्रांसफर और सेटलमेंट आसानी से कर सकते हैं।
उम्मीद है कि जल्द ही KYC अपडेट के लिए जॉइंट डिक्लेरेशन को भी डिजिटल रूप से जमा करने की सुविधा मिल जाएगी, जिसे वेरिफिकेशन के बाद ही मंजूरी दी जाएगी।
एक बात का खास ध्यान रखें कि अगर, आपको अपने पुराने अकाउंट की जानकारी याद नहीं है तो यह पोर्टल उसे आपके लिए खोज नहीं पाएगा।