एनफ्लेम टेक्नोलॉजी ला रही करीब 8,500 करोड़ रुपये का IPO
बिज़नेस
चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप कंपनी एनफ्लेम टेक्नोलॉजी को टेनसेंट का समर्थन हासिल है। अब यह कंपनी 2 सितंबर से शंघाई के स्टार मार्केट में अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के लिए शेयर सब्सक्रिप्शन शुरू करने जा रही है। कंपनी नए शेयर बेचकर करीब 89.22 करोड़ डॉलर (करीब 8,500 करोड़ रुपये) जुटाना चाहती है। चीन में घरेलू तकनीक को बढ़ावा देने की कोशिशों के तहत ही कंपनी यह कदम उठा रही है।
4 करोड़ से ज्यादा नए शेयर पेश करेगी
एनफ्लेम कुल 4.3 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इन शेयरों में से एक बड़ा हिस्सा रणनीतिक निवेशकों को मिलेगा, जबकि बाकी शेयर बड़े संस्थानों और आम निवेशकों के लिए रखे जाएंगे।
इस पूंजी का उपयोग कंपनी अपनी अगली जनरेशन के AI चिप्स को विकसित करने और हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर के बीच तालमेल को और मजबूत बनाने के लिए करेगी।