Loading...
एनवीडिया से निकाले गए तो जेनसेन हुआंग को नौकरी देंगे एलन मस्क, कही ये बात
जेनसेन हुआंग को नौकरी दे सकते हैं एलन मस्क

एनवीडिया से निकाले गए तो जेनसेन हुआंग को नौकरी देंगे एलन मस्क, कही ये बात

Nov 12, 2026
12:10 pm

क्या है खबर?

चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग इन दिनों विवादों में घिरे हैं। उनके दो कथित विवाहेतर संबंधों की खबरें सामने आने के बाद कंपनी का बोर्ड उनके पद को लेकर विचार कर रहा है। इसी बीच स्पेस-X के संस्थापक और अरबपति एलन मस्क का एक बयान चर्चा में आ गया है। मस्क से सोशल मीडिया पर हुआंग को नौकरी देने के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी।

बयान

मस्क बोले- हुआंग को नौकरी देना सम्मान की बात होगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वित्तीय ब्लॉग जीरोहेज ने मस्क से कहा कि वह जेनसेन हुआंग को नौकरी दे दें।

इस पर मस्क ने जवाब दिया कि ऐसा करना उनके लिए सम्मान की बात होगी। इससे पहले भी मस्क ने हुआंग से जुड़ी एक पोस्ट पर सहमति जताई थी।

उस पोस्ट में उन्हें अमेरिका की AI क्षमता के लिए अहम और मौजूदा पीढ़ी के बेहतरीन कारोबारियों में से एक बताया गया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT

संबंध

2016 से है दोनों के बीच कारोबारी संबंध

मस्क और हुआंग के बीच कई साल पुराना कारोबारी रिश्ता है।

साल 2016 में जब मस्क OpenAI से जुड़े थे, तब उन्होंने एनवीडिया का पहला AI सुपरकंप्यूटर DGX-1 खरीदा था। उस समय हुआंग खुद यह मशीन लेकर सैन फ्रांसिस्को स्थित ओपनएआई के कार्यालय पहुंचे थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल में हुआंग को सम्मानित व्यक्ति बताते हुए कहा था कि उन्होंने अमेरिका के लिए अच्छा काम किया है।

ADVERTISEMENT

विवाद

क्या है विवाद?

हुआंग का नाम पहले कारोबारी महिला एलिस हुआंग के साथ कथित संबंधों को लेकर सामने आया था।

अमेरिकी अधिकारियों को एलिस के चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का संदेह था। इसके बाद एनवीडिया की हेल्थकेयर उपाध्यक्ष किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी हुआंग के कथित संबंधों की खबर आई।

हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे मैसेज में पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार कर माफी मांगी थी। वहीं, बोर्ड उनके संभावित उत्तराधिकारी की तलाश कर रहा है।

ADVERTISEMENT