एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक को लेकर अपनी राय एकदम पलट दी है। इसी साल की शुरुआत में उन्होंने इसको 'मानव विरोधी और शैतानी' बताया था, लेकिन अब जब उनकी कंपनी स्पेस-X एंथ्रोपिक के साथ मिलकर काम कर रही है तो मस्क का लहजा बदल गया है।
अब उनका कहना है कि एंथ्रोपिक के अहम कर्मचारी बुरे नहीं हैं। लगता है कि व्यक्तिगत बातचीत और बड़े कारोबारी सौदे लोगों की राय बहुत जल्दी बदल देते हैं।
एंथ्रोपिक कर रही कोलोसस 1 का इस्तेमाल
स्पेस-X और एंथ्रोपिक ने मिलकर एक बड़ा सौदा किया है। 2029 तक यह साझेदारी 120.5 अरब डॉलर (करीब 11,000 अरब रुपये) तक की हो सकती है।
एंथ्रोपिक अपने AI प्रोजेक्ट्स के लिए स्पेस-X के कोलोसस 1 डाटा सेंटर का इस्तेमाल कर रहा है। यह डाटा सेंटर टेनेसी के मेम्फिस शहर में है और इसमें 2.2 लाख से भी ज्यादा एनवीडिया GPU लगे हुए हैं।
यह साझेदारी मस्क की कंपनी के लिए केवल बड़ी कमाई ही नहीं लाएगी, बल्कि दोनों कंपनियों के बीच अब पहले से बेहतर तालमेल भी दिखेगा।
खास बात ये है कि उनके AI मॉडल में पक्षपात के आरोप को लेकर पहले उनकी शुरुआत काफी खराब रही थी।