एलन मस्क टेस्ला और स्पेस-X के विलय पर कर रहे विचार
एलन मस्क टेस्ला और स्पेस-X कै विलय के बारे में सोच रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब रॉकेट निर्माता कंपनी अगले करीब 2 हफ्तों में नैस्डैक पर एक बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की तैयारी कर रही है।
दोनों कंपनियां पहले से ही पावर और कंप्यूटिंग जैसी तकनीकी मुश्किलों पर मिलकर काम करती हैं। ऐसे में यह विलय उनकी साझेदारी को औपचारिक रूप दे सकता है और उसे और भी मजबूत बना सकता है।
टेस्ला की स्पेस-X में निवेश की योजना
इस साल की शुरुआत में स्पेस-X ने मस्क के AI स्टार्टअप xAI के साथ विलय कर लिया था। इससे रॉकेट कंपनी का मूल्यांकन 1,250 अरब डॉलर (करीब 1.1 लाख अरब रुपये) तक पहुंच गया और दोनों कंपनियां एक-दूसरे के और करीब आ गईं।
इस सौदे के बाद टेस्ला के पास अब स्पेस-X में हिस्सेदारी है और वह इस साल अपना निवेश बढ़ाकर 25 अरब डॉलर (करीब 2,250 अरब रुपये) करने की योजना बना रही है।
आने वाले इस IPO, जिसका टिकर 'SPCX' है, उसे अब तक के सबसे बड़े IPO में से एक माना जा रहा है।