क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी E2E नेटवर्क्स को एक AI फाउंडेशन मॉडल बनाने वाली कंपनी से 136 करोड़ रुपये का एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला है।
अगले 3 सालों तक कंपनी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) आधारित क्लाउड सेवाएं देगी।
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि ग्राहक के साथ उसका कोई इनसाइडर संबंध नहीं है, इसलिए यह पूरा सौदा पारदर्शिता से किया गया है।
सौदे की घोषणा से शेयरों में उछाल
अगस्त में E2E ने एक भारतीय AI कंपनी के साथ एक बड़ा समझौता किया था। इसके तहत कंपनी को जून, 2029 तक एनवीडिया ब्लैकवेल GPU और 1,000 करोड़ रुपये की सेवाएं देनी हैं।
इन बड़े ऑर्डर्स से कंपनी को फायदा मिल रहा है। इन घोषणाओं के बाद E2E के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 4.83 फीसदी चढ़कर 499.10 रुपये पर बंद हुए।