AI की लहर में सुपर माइक्रो को करीब 6,800 अरब रुपये तक के राजस्व का अनुमान
सुपर माइक्रो कंप्यूटर ने अपनी भविष्य की कमाई को लेकर एक बड़ा अनुमान लगाया है। कंपनी का कहना है कि 2027 तक उनकी आमदनी 65 से 72 अरब डॉलर (करीब 6,100-6,800 अरब रुपये) के बीच पहुंच सकती है। यह आंकड़ा विश्लेषकों की उम्मीदों से कहीं ज्यादा है।
इसकी मुख्य वजह है कि बड़ी-बड़ी टेक और क्लाउड कंपनियां अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की होड़ में लगी हैं और सुपर माइक्रो के AI के लिए खास तौर पर बनाए गए सर्वर की बाजार में जबरदस्त मांग है।
बड़ी टेक कंपनियों ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि वे AI पर होने वाले खर्च को कम नहीं करेंगी। अनुमान है कि इस साल इन कंपनियों का कुल खर्च 730 अरब डॉलर (करीब 69,000 अरब रुपये) से भी ज्यादा हो जाएगा।
तिमाही नतीजों से शेयरों में 4 फीसदी का उछाल
बीती तिमाही में सुपर माइक्रो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.12 अरब डॉलर (करीब 1,000 अरब रुपये) की आमदनी हासिल की, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी है।
इस दौरान कंपनी के बड़े ग्राहकों की संख्या भी 4 से बढ़कर 9 हो गई। हालांकि कुछ ग्राहकों को पावर, कूलिंग और नेटवर्किंग से जुड़ी दिक्कतों के कारण कुछ देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन इन छोटी-मोटी बाधाओं के बावजूद कंपनी का मुनाफा विश्लेषकों की उम्मीदों से बेहतर रहा।
जब कंपनी ने अपनी यह उम्मीद जगाने वाली रिपोर्ट साझा की तो उसके शेयरों की कीमत में 7 फीसदी का उछाल आया।