AI के कारण छंटनी का आकंड़ा 1.28 लाख के पार
टेक क्षेत्र में छंटनी का आंकड़ा इस साल 1.28 लाख के पार पहुंच गया है। इसकी मुख्य वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन हैं और यह आंकड़ा तो पिछले साल हुई कुल छंटनी से भी ज्यादा है।
ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि कैसे AI बहुत तेजी से नौकरियों के तौर-तरीकों को बदल रहा है। अब कई पारंपरिक नौकरियां या तो खत्म हो रही हैं या अलग-अलग क्षेत्रों में उन्हें नए तरीके से परिभाषित किया जा रहा है।
सबसे ज्यादा अमेरिका में हुई छंटनी
2020 से अब तक AI से जुड़ी जितनी भी टेक छंटनी हुई हैं, उनमें अमेरिका की हिस्सेदारी 70 फीसदी से ज्यादा है। यह आंकड़ा भारत (7.16 फीसदी), जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों से कहीं ज्यादा है।
भारत में सबसे ज्यादा असर शिक्षा क्षेत्र पर पड़ा है। इसके बाद वित्त, फूड, परिवहन और उपभोक्ता से जुड़े कारोबारों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।
इसमें कोई संदेह नहीं कि AI जहां नई खोजें और अवसर ला रहा है, वहीं दुनियाभर के कई कर्मचारियों के लिए नौकरियों में आ रहा यह बदलाव आज भी एक कड़वा सच है।