Page Loader
डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में 2015 से गिरावट जारी, अब तक 200 करोड़ डॉलर घटी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में गिरावट जारी

डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में 2015 से गिरावट जारी, अब तक 200 करोड़ डॉलर घटी

लेखन गजेंद्र
Apr 04, 2023
12:37 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में 2015 के बाद से गिरावट जारी है और यह अब तक करीब 200 करोड़ डॉलर तक गिर चुकी है। हाल में सामने आए फोर्ब्स के अनुमानों के मुताबिक, ट्रंप का अनुमानित मूल्य मौजूदा समय में 250 करोड़ डॉलर है। यह सितंबर, 2022 में 320 करोड़ डॉलर था। जानकारी के मुताबिक, 2015 में जब ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, तब उनकी संपत्ति 450 करोड़ डॉलर थी।

आंकड़ें

दूसरे राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी संपत्ति

जब ट्रंप ने 2020 में दूसरी बार चुनाव लड़ने की घोषणा की, तब उनकी संपत्ति गिरकर 210 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई थी। चुनाव हारने के बाद से उनकी कुल संपत्ति 250 करोड़ डॉलर के आसपास बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की संपत्ति गोल्फ क्लब और रिसॉर्ट्स से आती है, जिनकी कीमत 73 करोड़ डॉलर है। न्यूयॉर्क में उनके रियल एस्टेट उपक्रमों की कीमत 72 करोड़ डॉलर है। उनकी नकदी और व्यक्तिगत संपत्ति कुल 61 करोड़ डॉलर है।