अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर ट्रंप के बेटों ने किया चीनी कंपनी का समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप एक हांगकांग की कंपनी वर्ल्डक्लॉ का समर्थन कर रहे हैं। यह कंपनी लोगों को चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स तक पहुंचने का मौका देती है, जबकि अमेरिका में चीन के मॉडल्स पर इन दिनों काफी सख्ती बरती जा रही है।
दरअसल, इन सेवाओं के लिए भुगतान डॉलर वन नामक स्टेबलकॉइन के जरिए होता है। यह स्टेबलकॉइन एक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी कंपनी से जुड़ा है, जिसमें एरिक और ट्रंप जूनियर की कुछ हिस्सेदारी है। इस तरह, वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल को हर लेन-देन से सीधा फायदा पहुंचता है।
यह भागीदारी तब सामने आई है, जब अमेरिकी सरकार चीन के AI प्रभाव को कम करने के लिए कड़े कदम उठा रही है।
अमेरिका ने 35 देशों को दी चेतावनी
अमेरिका ने 35 देशों को आगाह किया है कि अगर, वे AI के क्षेत्र में चीन के साथ कोई साझेदारी करते हैं तो उन्हें 'पैक्स सिलिका' पहल से बाहर कर दिया जाएगा।
इस पहल का मकसद AI के लिए सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना है। कजाकिस्तान जैसे देश, जो AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए जरूरी खनिजों और सामग्री से भरपूर हैं, इस तकनीकी खींचतान में बुरी तरह फंस गए हैं।