अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इशारा किया है कि एनवीडिया अगले 2-3 सालों में अपनी ब्लैकवेल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स चीन को बेच सकती है।
शेनझेन में हुए APEC शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने बताया कि तब तक एनवीडिया की तकनीक इतनी ज्यादा आधुनिक हो जाएगी कि अमेरिका-चीन के बीच चिप को लेकर चल रहे मौजूदा तनाव के बावजूद चीन को ये चिप्स बेचने का रास्ता खुल सकता है।
पाबंदियों से ब्लैकवेल चिप तक चीन की पहुंच मुश्किल
फिलहाल, अमेरिकी पाबंदियों की वजह से चीन एनवीडिया की सबसे आधुनिक AI चिप्स हासिल नहीं कर पा रहा है। इन पाबंदियों की वजह सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं हैं।
कंपनी की सबसे नई ब्लैकवेल चिप इसी श्रेणी में आती है और निर्यात प्रतिबंधों के चलते बीजिंग इसे नहीं खरीद सकता। ट्रंप ने जिस समय (जनवरी, 2029) का जिक्र किया है, वह उनके कार्यकाल खत्म होने के वक्त से मिलता-जुलता है।
इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद नई तकनीकी तरक्की और वैश्विक तकनीक की दौड़ में हो रहे बदलावों के साथ ही नीतिगत बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।