ट्रंप प्रशासन ने धातु आयात पर बदले नियम, अमेरिकी उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
बिज़नेस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कॉपपर, एल्युमिनियम और आयरन आयात को लेकर नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों का मकसद अमेरिका के उत्पादन क्षेत्र को बढावा देना और देश में ज्यादा निवेश आकर्षित करना है।
इन बदलावों के तहत कुछ कृषि उपकरणों पर लगने वाले टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है।
इसके अलावा, जिन देशों के साथ अमेरिका का व्यापार समझौता है, वहां से आने वाले बुलडोजर और फोर्कलिफ्ट जैसे उपकरणों पर 15 फीसदी टैरिफ तय किया गया है।
85 फीसदी अमेरिकी धातुओं वाले उपकरणों पर 10 फीसदी टैरिफ
विदेशी कंपनियों के लिए भी एक खास सुविधा है। अगर, उनके उपकरण कम से कम 85 फीसदी अमेरिकी स्टील या एल्युमिनियम से बने हैं तो उन्हें सिर्फ 10 फीसदी टैरिफ देना होगा।
ये बदलाव साल 2027 के आखिर तक लागू रहेंगे। यह कदम तेजी से निवेश आकर्षित करने और देश के औद्योगिक क्षेत्र को फिर से मजबूत करने की कोशिश का हिस्सा है।