एडवांस पब्लिकेशंस के पूर्व अध्यक्ष डोनल्ड न्यूहाउस का 96 की उम्र में निधन
एडवांस पब्लिकेशंस के लंबे समय से अध्यक्ष रहे और एसोसिएटेड प्रेस बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डोनाल्ड न्यूहाउस का 96 साल की उम्र में न्यू जर्सी में निधन हो गया।
उन्होंने करीब 50 सालों तक एडवांस के अखबारों को संभाला। इस दौरान उन्होंने इन अखबारों को डिजिटल युग में लाने में अहम भूमिका निभाई, वहीं पत्रकारिता के मजबूत मूल्यों और संपादकीय स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया।
स्वतंत्र पत्रकारिता का हमेशा किया समर्थन
न्यूहाउस का मानना था कि संपादकों को अपने फैसले लेने की पूरी आजादी होनी चाहिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता का भरपूर समर्थन भी किया। इन्हीं कदमों की बदौलत उनके अखबारों ने कई पुलित्जर प्राइज अपने नाम किए।
प्रिंट मीडिया के लिए मुश्किल वक्त में भी उन्होंने बड़े फैसले लेने से परहेज नहीं किया। 2012 में प्रिंट एडिशन कम कर दिए, ताकि पाठकों की बदलती आदतों से तालमेल बिठाया जा सके।
उनके साथ काम करने वाले उन्हें एक समझदार और दरियादिल लीडर मानते थे। अब उनके बेटे स्टीवन कंपनी के डिजिटल विस्तार का नेतृत्व कर रहे हैं।