धूत ट्रांसमिशन ने पेश किया 3,066 करोड़ रुपये का IPO
धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड ने सोमवार (10 अगस्त) को शेयर बाजार में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पेश कर दिया है। कंपनी के शेयर 829 रुपये से 871 रुपये के बीच रखे गए हैं।
इस ऑफर में नए शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बेचे जाने वाले शेयर (ऑफर फोर सेल) दोनों शामिल हैं। कुल मिलाकर यह 3,066.89 करोड़ रुपये का ऑफर है।
यह IPO इस बुधवार को बंद हो जाएगा। 17 अगस्त को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट हो जाएंगे।
वित्त वर्ष 2026 में 31 फीसदी बढ़ी आय
कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2026 में 31 फीसदी बढ़कर 4,563.70 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष में 3,472.24 करोड़ रुपये थी।
यह कंपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और तिपहिया वाहनों के लिए वायरिंग हार्नेस बनाती है और इस सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी है।
कंपनी (IPO से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने, हरियाणा और तमिलनाडु में अपनी फैक्ट्रियों को बड़ा करने में करेगी।
विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्गम अच्छा रहेगा। इसका कारण कंपनी का EVs पर खास ध्यान देना और बड़े वाहन निर्माताओं के साथ उसके मजबूत रिश्ते हैं।
ग्रे मार्केट में भी इसको लेकर काफी चर्चा है। वहां 259 रुपये का प्रीमियम चल रहा है। हालांकि, यह सिर्फ लिस्टिंग पर मिलने वाले संभावित मुनाफे का एक अनौपचारिक संकेत भर है। इसके एक लॉट के लिए करीब 14,807 रुपये की जरूरत पड़ेगी।