एंडुरिल के CEO ब्रायन शिंफ IPO लाने में नहीं करना चाहते जल्दबाजी
एंडुरिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ब्रायन शिंफ केवल बाजार में तेजी की बजह से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने में जल्दी नहीं करना चाहते। एलन एंड कंपनी सन वैली कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि 'हाइप साइकिल' के दौरान IPO लाना जोखिम भरा होता है।
मई में सैन्य परियोजनाओं की बढ़ती मांग की वजह से एंडुरिल का मूल्यांकन 61 अरब डॉलर (करीब 5,700 अरब रुपये) तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बावजूद शिफ IPO से परहेज कर रहे हैं।
निवेशकों के लिए मुनाफा है प्राथमिकता
शिफ का मानना है कि असली कामयाबी निवेशकों को लंबे समय तक लगातार अच्छा मुनाफा देने में है, न कि कुछ बड़ी टेक कंपनियों की तरह सिर्फ बढ़े हुए मूल्यांकन के पीछे भागने में है।
उन्होंने यह भी बताया कि सस्ते ड्रोन तकनीक की वजह से आधुनिक युद्ध का तरीका बदल गया है। अब सिर्फ सैन्य अड्डों पर हमले नहीं होते, बल्कि डाटा सेंटर और शिपिंग रूट को भी निशाना बनाया जाता है।