दिल्ली हाई कोर्ट ने साइयस फार्मास्युटिकल के उड़ान ट्रेडमार्क इस्तेमाल पर लगाई रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने हैदराबाद स्थित साइयस फार्मास्युटिकल कंपनी को उड़ान ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने पर हमेशा के लिए पाबंदी लगा दी है। यह फैसला RSPL हेल्थ की कानूनी शिकायत के बाद आया।
घड़ी डिटर्जेंट बनाने वाली RSPL ने ने कानूनी शिकायत दर्ज कराई थी, जो 2007 से अपने सैनिटरी नैपकिन के लिए उड़ान ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर रही है। कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि साइयस फार्मास्युटिकल द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा मिलता-जुलता नाम ग्राहकों को भ्रमित कर रहा था।
नकली उत्पादों को जब्त करने का दिया आदेश
अदालत ने पाया कि दोनों नाम इतने मिलते-जुलते हैं कि वे आसानी से लोगों को गुमराह कर सकते हैं क्योंकि साइयस फार्मास्युटिकल अपना पक्ष रखने के लिए अदालत में पेश नहीं हुई। इसलिए अदालत ने उड़ान नाम के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी।
इसके साथ ही, इस नाम के सभी उत्पादों को जब्त करके नष्ट करने का आदेश भी दिया गया है। यह आदेश इसलिए दिया गया क्योंकि RSPL ने बताया था कि ये उत्पाद दिल्ली के बाजारों में बेचे जा रहे थे और इनसे अनजान ग्राहक ठगे जा सकते थे।