ITR दाखिल करने की ये तरीखें कर लें नोट्, नहीं तो लगेगा जुर्माना
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने का समय करीब आ गया है। अगर, आप नौकरी करते हैं या आपको ITR-1 या ITR-2 फॉर्म भरना है तो आपके लिए 31 जुलाई तक का समय है।
दूसरी तरफ, जिन लोगों का अपना बिजनेस है या वे फ्रीलांसिंग करते हैं और उनका ऑडिट नहीं होता है, वे 31 अगस्त तक अपना रिटर्न भर सकते हैं।
ऑडिट और ट्रांसफर प्राइसिंग दाखिल करने की समय सीमा
जिन कंपनियों या व्यक्तियों को ऑडिट कराना पड़ता है, उनके लिए 31 अक्टूबर तक का समय है, जबकि ट्रांसफर प्राइसिंग रिपोर्ट फाइल करने वालों को 30 नवंबर तक अपना काम पूरा करना होगा।
अगर, किसी वजह से आप इन मुख्य तारीखों को चूक जाते हैं तो भी घबराने की बात नहीं है। बिना ऑडिट वाले लेट रिटर्न 31 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं।
हालांकि, अपने भरे हुए रिटर्न में कोई गलती सुधारने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2027 रखी गई है। समय पर रिटर्न फाइल करने से आप कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं।
सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको कोई लेट फीस नहीं देनी होगी। साथ ही, आपका रिफंड भी जल्दी मिल जाएगा। इसके अलावा, लोन या वीजा जैसे जरूरी कामों के लिए कागजी कार्रवाई करना भी आसान हो जाएगा।