यूनियन, DCB और इंडियन बैंक ने FD पर ब्याज दरों में किया बदलाव
यूनियन बैंक, DCB बैंक और इंडियन बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। इन तीनों बैंकों ने अपनी ब्याज दरों को अपडेट किया है।
इनमें से DCB बैंक अब सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। आम ग्राहकों को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.05 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है।
दूसरी बैंक दे रहीं इतनी ब्याज दर
यूनियन बैंक अपने FD पर अब 2.7 से लेकर 6.55 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। इसमें 555 दिन की डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है, वहीं इंडियन बैंक में सामान्य FD की ब्याज दरें 2.8 से 6.6 फीसदी तक जाती हैं।
अगर, आप और अधिक फायदा चाहते हैं तो उनकी IND ग्रो (555 दिन) और IND ग्रीन (500 दिन) योजनाएं अधिक रिटर्न देती हैं।
IND ग्रो (555 दिन) योजना आम नागरिकों को 6.65 फीसदी तक का ब्याज देती है, जबकि IND ग्रीन (500 दिन) योजना में 6.4 फीसदी का ब्याज मिलता है। सुपर सीनियर नागरिकों के लिए यह 7.4 फीसदी तक भी जा सकती है।