कर्सर भारत में इस साल के अंत तक खोलने जा रही अपना पहला ऑफिस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोडिंग प्लेटफॉर्म कर्सर इस साल के अंत तक भारत में अपना पहला ऑफिस खोलने जा रही है।
देश में इसके यूजर्स की संख्या पिछले एक साल में 3 गुना बढ़कर 30 लाख से ज्यादा डेवलपर तक पहुंच गई है, जिससे इसकी मांग में भी जबरदस्त तेजी आई है।
भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया किफायती प्लान
भारत में बढ़ते यूजर्स को देखते हुए कंपनी ने पिछले दिनों कर्सर स्टार्ट नाम से एक किफायती सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया, जिसकी मासिक कीमत 649 रुपये है।
इस प्लान के तहत यूजर्स को ग्रोक 4.5 तक एक्सेस मिलेगा। यह पहला AI मॉडल है, जिसे स्पेस-XAI और कर्सर ने मिलकर तैयार किया है। इतना ही नहीं कंपनी इंफोसिस के साथ भी पार्टनरशिप कर रही है, ताकि एक लाख से ज्यादा इंजीनियर्स तक अत्याधुनिक टूल्स पहुंच सकें।
इसके अलावा, कर्सर के 60 अरब डॉलर (करीब 5,700 अरब रुपये) में स्पेस-X द्वारा अधिग्रहण का बड़ा सौदा 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की संभावना है।