क्यूब हाईवेज ट्रस्ट ने 5,000 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए दस्तावेज
क्यूब हाईवेज ट्रस्ट ने 5,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं।
यह कदम एक निजी तौर पर सूचीबद्ध इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) से सार्वजनिक सूचीबद्ध ट्रस्ट बनने की दिशा में एक अहम कदम है और भारत के इन्विट बाजार में इस तरह का यह पहला बदलाव है।
पूरा इश्यू ऑफर फोर सेल (OFS) होगा। ट्रस्ट की तरफ से कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी। इसके बजाय, मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा आम निवेशकों को बेचेंगे।
27 एसेट्स का संचालन करती है कंपनी
क्यूब इन्विट अभी से 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 8,754 किलोमीटर लंबे हाईवे पर बने 27 एसेट्स का संचालन कर रही है।
इनमें से हर एसेट के कॉन्ट्रैक्ट की अवधि में औसतन लगभग 18 साल बचे हैं। इसके अधिकांश हाईवे (लगभग 85 फीसदी) टोल के जरिए आय अर्जित करते हैं।
ये टोल ट्रैफिक बढ़ने और महंगाई दर के अनुसार बढ़ते रहते हैं। बाकी बचे 15 फीसदी रास्तों के लिए इसे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (NHAI) से हर महीने एक तय रकम मिलती है।