AI की वजह से साइबर हमलों से निपटना हुआ मुश्किल, सिटीग्रुप CEO की चेतावनी
सिटीग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन फ्रेजर का कहना है कि एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से साइबर हमलों से निपटना अब और भी मुश्किल हो गया है।
न्यूयॉर्क में हुए कतर इकोनॉमिक फोरम में उन्होंने बताया कि कंपनियां बढ़ती हुई 'स्मार्ट' धमकियों से मुकाबला करने के लिए 'पैचिंग की सुनामी' जैसी स्थिति का सामना कर रही हैं।
उनकी यह चेतावनी एंथ्रोपिक के मिथोस मॉडल के लॉन्च के बाद आई है। इस मॉडल के आने के बाद पूर्व फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल जैसे कई बड़े नेताओं ने वॉल स्ट्रीट के लीडर्स से कहा था कि वे अपने सिस्टम को ज्यादा ताकतवर AI मॉडल्स के लिए तैयार रखें।
अमोदेई ने की AI विकास की गति धीमी करने की मांग
फ्रेजर ने यह भी बताया कि जहां पहले चिप की कमी एक बड़ी चिंता हुआ करती थी, वहीं अब चिंता इस बात की है कि AI को कितनी ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है।
इसी बीच, कतर के प्रधानमंत्री ने कहा कि AI में निवेश करना अहम है, लेकिन इसे जिम्मेदारी से करना चाहिए क्योंकि सुरक्षा के उपाय अभी भी तकनीक के साथ तालमेल बिठाने में पीछे हैं।
इससे पहले एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई का मानना है कि कंपनियों को AI के विकास की गति धीमी करनी चाहिए और नई टेक्नोलॉजी के लिए बाहरी सुरक्षा जांचें भी जरूरी हैं।