Page Loader
अमेजन के बाद सिस्को ने की 700 कर्मचारियों की छंटनी, जानें वजह
सिस्को ने करीब 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है

अमेजन के बाद सिस्को ने की 700 कर्मचारियों की छंटनी, जानें वजह

Jan 09, 2023
09:49 am

क्या है खबर?

अमेजन के बाद टेक कंपनी सिस्को ने लगभग 700 कर्मचारियों की छंटनी की है। छंटनी प्रोग्राम प्रबंधन, प्रोडक्ट डिजाइन, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंजीनियरिंग और मार्केटिंग समेत अन्य विभागों में हुई है। SFGATE के अनुसार, सिस्को के मुख्यालय में 371 कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही इंजीनियर और तकनीकी विभाग से 222 कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। करीब 80 कर्मचारियों को कंपनी के सैन फ्रांसिस्को कार्यालय से जाने के लिए भी कहा गया है।

वजह

कंपनी ने नहीं बताई छंटनी की वजह

सिस्को में कर्मचारियों की छंटनी को लेकर कंपनी के CEO चक रॉबिन्स की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक मंदी की वजह से यह बड़ा कदम उठाया गया है और कंपनी लागत बचाना चाहती है। बता दें, ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने हाल ही में घोषणा की कि वह कंपनी से लगभग 18,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने पुष्टि की है कि वह 18 जनवरी से प्रभावित कर्मचारियों मैसेज भेजना शुरू कर देगी।