Page Loader
मेटा, अमेजन और ट्विटर के बाद सिस्को कर रही 4,000 कर्मचारियों की छंटनी
नेटवर्किंग कंपनी सिस्को अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है

मेटा, अमेजन और ट्विटर के बाद सिस्को कर रही 4,000 कर्मचारियों की छंटनी

Dec 13, 2022
08:10 pm

क्या है खबर?

मेटा, अमेजन और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब दिग्गज नेटवर्किंग कंपनी सिस्को भी अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। पिछले महीने ही एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि सिस्को अपने 5 प्रतिशत या 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छटनी कर सकती है। अब कंपनी ने यह छटनी शुरू भी कर दी है। गौरतलब है कि सिस्को के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चक रॉबिन्स ने कर्मचारियों की छंटनी के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है।

जानकारी

इन कम्पनियों ने भी हजारों कर्मचारियों को निकाला

सिस्को से पहले ट्विटर, मेटा और अमेजन ने भी हाल ही में अपने हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया। ट्विटर ने पिछले कुछ महीनों में वैश्विक स्तर पर लगभग 5,000 कर्मचारियों को हटा दिया है, वर्तमान में केवल 20 कर्मचारी भारत से काम कर रहे हैं। मेटा ने भी लागत में कटौती के उपायों के रूप में 11,000 कर्मचारियों को निकाल दिया है। कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि टेक दिग्गज गूगल भी बहुत जल्द बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू करेगा।