सिस्को ने 27 साल के युवा को सौंपी पुराने कोड को नए सिरे से लिखने की चुनौती
सिस्को ने 27 साल के पद्मनाभन कृष्णमूर्ति को एक बड़ी चुनौती सौंपी है। उन्हें कंपनी के 98 फीसदी पुराने कोड को नए सिरे से लिखने का जिम्मा मिला है और इस काम के लिए उन्हें असीमित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टोकन दिए जाएंगे।
कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य उत्पाद अधिकारी जीतू पटेल का कहना है कि इसके पीछे नई पीढ़ी की सोच को बढ़ावा देना और युवाओं को आगे आकर बदलाव लाने का मौका देना है।
पटेल ने कृष्णमूर्ति के प्लान को दिया सपोर्ट
कृष्णमूर्ति को यह मौका तब मिला, जब पिछले साल सिस्को ने उनकी स्टार्टअप इजडब्स को खरीद लिया था। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में हुई एक बैठक में अपनी एक छोटी टीम के साथ यह बड़ा प्लान पेश किया, जिसे सुनकर पटेल काफी प्रभावित हुए।
पहला डेमो 4 सप्ताह के भीतर तैयार किया जाना है और यह पूरा प्रोजेक्ट 2 साल में खत्म होने का अनुमान है।
पटेल का मानना है कि युवा पीढ़ी का पुराने तौर-तरीकों पर सवाल उठाना ही असली नवाचार की राह खोलता है, जैसा कि आज कई दूसरी दूरदर्शी कंपनियों में भी देखने को मिल रहा है।