सिनेनाउ ने भारतीय सिनेमा के लिए पेश किया 1,350 करोड़ रुपये का फंड
सिनेनाउ लिमिटेड भारतीय फिल्मों को सहारा देने के मकसद से एक बड़ा फंड लेकर आई है। यह 6 साल का सिक्योर्ड पार्टिसिपेशन फंड है, जिसमें कुल 1,350 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे।
इस फंड को दुनियाभर के निवेशकों और फैमिली ऑफिसों का समर्थन प्राप्त है। इसमें एक ही फिल्म पर दांव लगाने की बजाय यह अलग-अलग भाषाओं और कई तरह की फिल्मों को आर्थिक मदद देगा।
टोकनाइजेशन के जरिए होगा निवेश
इस फंड से होने वाली कमाई OTT प्लेटफॉर्म, सैटेलाइट राइट्स, म्यूजिक और कई दूसरे तरीकों से आएगी। सिनेनाउ निवेश को टोकनाइजेशन के जरिए और भी आसान और पारदर्शी बना रहा है। इससे दुनियाभर के निवेशक भी आसानी से जुड़ सकेंगे और फिल्म बनाने वालों के अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे।
ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रसूल पूकुट्टी भी इस काउंसिल में शामिल हो गए हैं, जो इस पहल को सही दिशा देंगे। इसका मकसद यह है कि भारत में फिल्मों को फाइनेंस करने का तरीका बदल जाए और कलाकारों को नए और बेहतर अवसर मिलें।