चीन का सेवा क्षेत्र मांग बढ़ने से 3 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
चीन के सेवा क्षेत्र ने सितंबर में अपनी बढ़त बरकरार रखी। सेवा क्षेत्र का परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) बढ़कर 51.6 पर पहुंच गया, जो पिछले 3 महीनों में इसकी सबसे तेज रफ्तार है।
यह उछाल नए ऑर्डर बढ़ने और विदेशों से मांग तेज होने के चलते आया है। इससे पता चलता है कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हालात सुधर रहे हैं।
निजी क्षेत्र का आंकड़ा बढ़कर 52.4 हुआ
जून के बाद नए कारोबार ने सबसे तेज रफ्तार पकड़ी। निर्यात ऑर्डर भी अगस्त के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़े, जो अर्थव्यवस्था में सुधार का एक अच्छा संकेत है।
हालांकि, नई भर्तियां थोड़ी धीमी पड़ीं। कंपनियां अभी भी लोगों को नौकरी दे रही हैं, लेकिन पहले जितनी तेजी से नहीं, वहीं उत्पादन लागत में बढ़ोतरी धीमी रही।
इसके उलट, सेवाओं की कीमतें कई महीनों में पहली बार कम हुईं। कुल मिलाकर कंपनियों का भरोसा भी बढ़ा। पूरे निजी क्षेत्र का आंकड़ा बढ़कर 52.4 पर पहुंच गया।