कोविड के बाद पहली बार चीन की खुदरा बिक्री लुढ़की
चीन की आर्थिक रफ्तार धीमी पड़ रही है। लोग कम खर्च कर रहे हैं और कंपनियां निवेश करने से पीछे हट रही हैं। मई में खुदरा बिक्री में 0.2 फीसदी की गिरावट का अनुमान है, जो कोविड-19 के बाद पहली गिरावट होगी। महंगाई बढ़ रही है, नौकरियां मिलना मुश्किल हो रहा है और उपभोक्ताओं का भरोसा पिछले साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
निवेश 2.3 फीसदी गिरने का अनुमान
लोग कर्ज चुका रहे हैं और नया कर्ज कम ले रहे हैं, इसलिए बैंकों के पास देने के लिए पैसे कम हो रहे हैं। इस साल के पहले 5 महीनों में फैक्ट्रियों और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे निवेश में 2.3 फीसदी की गिरावट का अनुमान है।
दूसरी तरफ, मई में यह गिरावट सालाना आधार पर 7 फीसदी होने का अनुमान है, जिसकी वजह खराब मौसम और सरकार के कम खर्च को बताया जा रहा है।
हालांकि, फैक्ट्रियों को निर्यात से थोड़ा सहारा मिला है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हार्डवेयर का अहम योगदान रहा है, लेकिन देश के अंदर मांग अभी भी कम है और बिजली-पानी के खर्चे बढ़ गए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर, सरकार ने कड़े नीतिगत कदम नहीं उठाए तो इस साल का विकास लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा।