डीपसीक 12 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाने के करीब, IPO को मिलेगा फायदा
बिज़नेस
चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में तेजी से उभरती कंपनी डीपसीक अपने नए फंडिंग राउंड में कम से कम 12 अरब डॉलर (करीब 1,100 अरब रुपये) जुटाने के करीब है।
टेनसेंट और कंटेंपरेरी एंपेरेक्स टेक्नोलॉजी जैसी बड़ी कंपनियों ने इसमें निवेश किया है, जिससे डीपसीक को 2027 की शुरुआत में आने वाले अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) से पहले एक बड़ा सहारा मिला है।
स्थापित करेगी 1.6 लाख से ज्यादा हुवावे एक्सीलरेटर
निवेशकों की इतनी जबरदस्त दिलचस्पी तब देखी गई, जब डीपसीक ने अपना नया V4 फ्लैश AI मॉडल लॉन्च किया। इस मॉडल ने निवेशकों को इतना उत्साहित किया कि कंपनी ने अपने तय फंडिंग लक्ष्य से कहीं ज्यादा पैसे जुटा लिए।
इस नई रकम से डीपसीक अपने इनर मंगोलिया डाटा सेंटर में कम से कम 1.6 लाख हुआवे AI एक्सीलरेटर स्थापित कर पाएगी। यह कदम उन्हें अपनी तकनीक को और आगे बढ़ाने में मदद करेगा।