छापेमारी के बाद अब ITR-BN में उजागर होगी छुपी हुई पैसा, CBDT ने जारी किया फॉर्म
बिज़नेस
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक विशेष इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म ITR-BN जारी किया है। यह उन करदाताओं के लिए है, जिन पर छापेमारी या जब्ती के बाद ब्लॉक असेसमेंट की कार्रवाई चल रही है।
CBDT ने 24 जुलाई को इस फॉर्म की जानकारी दी थी। इसका मकसद ब्लॉक असेसमेंट का सामना कर रहे लोगों के लिए पूरी प्रक्रिया को ज्यादा स्पष्ट और सरल बनाना है। यह नया नियम 1 अप्रैल से लागू हो गया था।
फॉर्म में देनी होगी ये जानकारी
ITR-BN फॉर्म में करदाताओं को अपनी छिपी हुई आय की जानकारी देनी होगी। इसमें अतिरिक्त वेतन, कारोबार से हुई कमाई या संपत्ति जैसी चीजें शामिल होंगी, जिनकी जानकारी तय श्रेणियों में मांगी जाएगी।
यह फॉर्म करदाता के पैन और आधार की जानकारी के साथ-साथ उनके पिछले टैक्स रिटर्न का ब्योरा भी मांगेगा।