कार्लसबर्ग, कोका-कोला और पर्नो रिकार्ड की भारत में IPO लॉन्च की तैयारी
कार्लसबर्ग, कोका-कोला और पर्नो रिकार्ड जैसी बड़ी कंपनियां भारत में अपने बिजनेस को शेयर बाजार में लाने की तैयारी कर रही हैं। कार्लसबर्ग ने तो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास जरूरी कागजात भी दाखिल कर दिए हैं।
दूसरी तरफ, पर्नो रिकार्ड को बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है क्योंकि कंपनी ने भारत में अपनी बिक्री में 19 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी देखी है। कोका-कोला भी बाजार की स्थिति को देखते हुए अपने विकल्पों पर गौर कर रही है।
कंपनियों के लिए खास है यह बाजार
भारत इन ब्रांड्स के लिए केवल एक सामान्य बाजार नहीं है, बल्कि यह उनके लिए कमाई और विस्तार का एक बड़ा केंद्र है। कोका-कोला इसको दुनिया के अपने शीर्ष-5 बाजारों में से एक मानता है, वहीं पर्नो रिकार्ड के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। इन IPOs की योजनाओं के पीछे यही मकसद है कि वे भारत के इस तेजी से बढ़ते बाजार का फायदा उठा सकें और यहां अपनी मौजूदगी को और भी दमदार बना सकें।